ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश कमजोर, 19 सितंबर से बढ़ेगा मानसून का असर

अभी ज्यादातर जिले सूखे; सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश, रायपुर में 34 डिग्री रहेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 19 सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने और कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता अभी कम है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश नहीं हुई। कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 5% कम बारिश हुई है।

आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश

17 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है। अगले दो दिनों तक मौसम का यही पैटर्न बने रहने की संभावना है। हालांकि 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

रायपुर में बादल, तापमान 34 डिग्री

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button