छत्तीसगढ़रायगढ़

भारत बंद के दौरान माओवादियों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, गोईलकेरा में उड़ाई रेल पटरी, इलाके में दहशत 

नितिन@रायगढ़। यहां भारत बंद के दौरान मनोहरपुर राउरकेला रेल लाइन के बीच माओवादियों ने बम विस्फोट किया है। जिससे ट्रेन परिचालन ठप हो गया है।कई ट्रेने रात में विभिन्न स्टेशनों में फंसी रही।  22 दिसंबर तक भारत बंद को सफल बनाने के लिए शुक्रवार मध्य रात्रि को माओवादी ने गोईलकेरा और पोसयता के बीच विस्फोट किया। विस्फोट की आवाज आने से क्षेत्र में दहशत फेल गई।।

नक्सलियों ने रेल पटरी पर लगाया पोस्टर बैनर इलाकों में है दहशत

बताया जा रहा है कि गोईलकेरा और पोसईता के बीच  ट्रेन पोल संख्या 356/29a 31 a बीच विस्फोट किया गया है। माओवादियों ने ब्लास्ट कर थर्ड लाइन की पटरी को पूरी तरह से उड़ा दिया है। साथ ही उन्होंने घटनास्थल को पोस्टर और बैनर से भी पाट दिया है।

चक्रधरपुर रेलवे मंडल में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से चक्रधरपुर रेलवे मंडल में हड़कंप मचा गया। जिसके बाद रेल परिचालन को रोक दिया गया। वहीं रेलवे कर्मचारी अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के बताए अनुसार सैकड़ों की संख्या में हथियार बंद नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है,घंटे भर से अधिक समय तक नक्सली यहां जमे रहे।

Related Articles

Back to top button