छत्तीसगढ़गरियाबंद

प्राचार्य पर छात्राओं ने लगाया छेड़खानी का आरोप , एफआईआर दर्ज करने की मांग

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। जिले में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी का एक और मामला सामने आया है। छुरा में निजी हॉस्टल मामले के 24 घंटे के भीतर गरियाबंद जिला में यह दूसरा मामला है। गरियाबंद ब्लॉक के मरदाकला हाई स्कूल के छात्राओं ने आज पालक व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट के जनदर्शन में पहुंचकर लिखित शिकायत दिया है। जिसमे प्राचार्य रवि अंगारे पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाया है। कई दिनों से चल रहे इस कृत्य का विरोध करने पर प्राचार्य द्वारा टीसी देने की धमकी दिया जाता था। हिम्मत जुटा कर पहुंची छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन के बाद मामला की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।

वहीं प्राचार्य द्वारा कहा गया कि मेरे ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैं सभी जांच के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button