छत्तीसगढ़कोरबा

एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में फिर चली गोली, पुलिस ने गोलीकांड से किया इंकार

गयानाथ@कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक बार फिर से गोली चलने की घटना ने सनसनी फैला दी है। हालांकि पुलिस ने गोलीकांड की घटना से इंकार कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा गोली चलाने की बात कही है। 

बताया जा रहा है कि आधी रात खदान में कुछ चोर केबल की चोरी करने पहुंचे हुए थे जिन पर गोली चला दी गई। खदान में गोली चलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना और सर्वमंगला पुलिस चैकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

Related Articles

Back to top button