छत्तीसगढ़

राजधानी में बेलगाम रफ्तार…कार ने ऑटो को मारी टक्कर, सड़क से गुजर रही महिला ऑटो के नीचे दबी, इलाज के दौरान मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में हिट एंड रन केस का एक ओर मामला सामने आया है। राजधानी के भगत सिंह चौक पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गई। सड़क से गुजर रही महिला ऑटो की चपेट में आ गई। इस घटना में
महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए निजी वाहन से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

आरोपी महिला चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी महिला कार समेत घटनास्थल से फरार हो गई थी। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को राज टॉकीज के पास से जब्त कर लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button