छत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में हिट एंड रन का केस, दो लोगों की ऑन द स्पॉट डेथ

दुर्ग। भिलाई में हिट एंड रन का केस सामने आया है। अवंती बाई और कोहका के बीच सुपेला में तेज रफ्तार वाहन ने दो लोगों को चपेट में लिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक नशे में था। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद से लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक अवंती बाई चौक और गदा चौक के बीच में रात बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन CG 07 CJ 93590ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया। स्कूटी सवार दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वाहन चालक नशे में चूर था सड़क दुर्घटना में मारे गए एक व्यक्ति की शिनाख्त हुई है, जिसकी पहचान स्कूटी चालक मणिराम साहू, कैंप-1 निवासी के रूप में हुई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button