ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 9 IFS अफसरों का तबादला: सौरभ ठाकुर को सरगुजा हाथी रिजर्व की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का तबादला किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। तबादले के तहत कई अधिकारियों को टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व और राष्ट्रीय उद्यानों की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के उप संचालक पद से हटाकर सरगुजा हाथी रिजर्व, अंबिकापुर का उप संचालक बनाया गया है। सरगुजा क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए उनकी नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में नई जिम्मेदारी

2018 बैच के IFS अधिकारी दिनेश कुमार पटेल का भी तबादला किया गया है। उन्हें वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के पद से हटाकर अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक बनाया गया है।

वहीं गणेश यूआर को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक पद से हटाकर अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर का वनमंडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का भी बदला प्रभार

तबादला सूची में गौतम पादीभर को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है। वन विभाग के इस फेरबदल में संरक्षित क्षेत्रों के प्रशासन और वन प्रबंधन से जुड़े पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अब संबंधित वन क्षेत्रों में संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और प्रशासनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा। खासकर हाथी रिजर्व और टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना, वन्यजीवों की सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय नई टीम के सामने प्रमुख चुनौती होगी।

पढ़े आदेश की कॉपी

Related Articles

Back to top button