StateNewsदेश - विदेश

TMC सांसद कीर्ति आजाद बोले- राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा: कहा- अग्निपरीक्षा के बाद भी माता सीता को वनवास भेजा, मिथिला की बेटी का अपमान हुआ

दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद ने अयोध्या के राम मंदिर जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भगवान राम के माता सीता के प्रति व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे कभी राम मंदिर नहीं जाएंगे।

आजाद ने कहा कि माता सीता मिथिला की बेटी हैं और वहां के लोगों के लिए मां के समान हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बहस शुरू हो गई है।

कीर्ति आजाद ने कहा कि भगवान राम ने अग्निपरीक्षा के बाद भी माता सीता का त्याग किया और उन्हें घर से निकाल दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीता अग्निपरीक्षा दे चुकी थीं, तो उन्हें गर्भावस्था में वनवास क्यों भेजा गया? आजाद ने कहा कि मिथिला से उनका भावनात्मक जुड़ाव है और माता सीता उनके लिए ईष्ट देवी हैं।

‘राम ही 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में एकमात्र देवता नहीं’

आजाद ने अपने बयान में कहा कि भगवान राम ही देश के 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में एकमात्र देवता नहीं हैं। उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि माता सीता के साथ हुए व्यवहार को देखते हुए वे अयोध्या के राम मंदिर नहीं जाएंगे।

माता सीता के मुद्दे पर शुरू हुई बहस

कीर्ति आजाद के बयान में माता सीता की अग्निपरीक्षा और वनवास का प्रसंग प्रमुखता से सामने आया है। पौराणिक कथाओं में वर्णित इन घटनाओं को लेकर पहले भी अलग-अलग विचार सामने आते रहे हैं।

अब TMC सांसद के बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है।आजाद के बयान ने एक बार फिर धार्मिक आस्था, रामायण के प्रसंगों और राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियों को लेकर बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Back to top button