बिलासपुर

NSUI ने कुछ इस तरह मनाया सीएम का जन्मदिन, कही ये बात

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर।। ( NSUI ) जिला एनएसयूआई संगठन द्वारा ‘मोर गौठान मोर जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री का जन्मदिन ग्राम गौठान नेवरा में गौठान समिति के सदस्यों को सम्मानित कर मनाया।

जिला एनएसयूआई पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओं ने गौठान में  गौ माता को चारा खिलाया। NSUI प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर  एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तनमीत  छाबड़ा ने  कहा कि  प्रदेश के माटी पुत्र  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के विकास को लेकर जो स्वप्न  देखा था  उसे पूरा करने हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

 CM Birthday: कही मना किसान दिवस, तो कही रोपे गए पौधे, कही गीत गाकर तो कहीं केक काटकर मुख्यमंत्री को दी गई जन्मदिन की शुभकामनाएं

इसी प्रयास  को देखते हुए एनएसयूआई  संगठन  पदाधिकारियों ने गौठान  पहुंचकर अभियान  चलाया  और  गौ सेवा की है। इस अवसर पर NSUI बिलासपुर ज़िलाध्यक्ष तनमीत छाबड़ा,प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा,प्रदेश सह सचिव अर्पित केशरवानी,सोहराब खान,विशेष गुप्ता,ज़िला महासचिव विवेक साहू,आकाश श्रीवास्तव,नाज़िम हुसैन ज़िला सचिव आफ़ताब अली,रोहन वानखेड़े,मनीष कमलेश,मनीष साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button