Uncategorized

Chhattisgarh: जब अचानक कवर्धा पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर, फिर जानिए क्या हुआ…

कवर्धा। (Chhattisgarh) आज वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज अचानक कवर्धा पहुंचे। जहां पहुंचकर मंत्री ने ग्राम धरमपुरा जैतखाम में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर को दिये हैं।

(Chhattisgarh) ग्राम धरमपुरा में सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा सोमवार मध्यरात्रि को जलाने का प्रयास किया था। जिसे लेकर मंत्री मोहम्मद अकबर आज अचानक वस्तु स्थिति का जायजा लेने कवर्धा के विश्राम गृह पहुंचे। यहां कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा को अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को निर्देशित किये।

Chhattisgarh: प्राकृतिक खुबसूरती से भरा है छत्तीसगढ़, सतरेंगा आईए, आनंद उठाईये, मुख्यमंत्री ने कू्रज बोट में बैठकर किया नौका विहार

उन्होनें दो टूक शब्दों में कहा कि घटना के आरोपी जो भी हो, बख्शे नही जाए। विदित हो कि ग्राम धरमपुरा में जैतखाम जलाने की घटना को लेकर कल ही गुरू बालदास से चर्चा कर जल्द ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर चर्चा हुई थी।

इस बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, कांग्रेस महामंत्री कलीम खान, समाज सेवी विरेन्द्र जांगडे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button