
हृदेश केसरी@बिलासपुर। रोपा लगाने के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक महिलाओं को चोट आई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 48 महिलाएं थी। जिनमें से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 1 महिला की मौत हो गई। मामला थाना चकरभाटा क्षेत्र के ग्राम सोनवानी का है।
जानकारी के मुताबिक चकरभाटा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवानी से 48 महिलाएं रोपा लगाने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम हरदी के किसान राकेश कौशिक के यहाँ जा रही थी। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार महिला 48 महिलाओं मे 25 महिलाओं को गंभीर चोट आई है। वही सोनवानी निवासी लक्ष्मीन बाई केवट की मौत हो गई है घायलों को किसी तरह सिम्स अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड और मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। मृतक लक्ष्मीन बाई केवट का पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।