Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

बिहान के महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर किया हंगामा, उपस्थित अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी, 6 से 7 महीने बीते, मगर नहीं मिला मानदेय


संजू गुप्ता@कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण योजना बिहान योजना अंतर्गत कार्य करने वाली कबीरधाम जिले की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने विगत कई महीनों से उनका मानदेय नहीं मिलने के चलते बिहान के महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खूब हंगामा किया। उपस्थित अधिकारियों को खूब खरी-खोटी भी सुनाई। आक्रोशित महिलाओं की माने तो वे शासन की महत्वपूर्ण योजना बिहार से जुड़कर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन में ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रही हैं। बावजूद इन्हें विगत 6 से सात महीनों से मानदेय नहीं दिया जा रहा है. पूर्व में भी मानदेय दिया गया, लेकिन जितना मानदेय दिया जाना था। उस से कम हम मानदेय मिलता रहा, लेकिन विगत छह सात महीनों से वह भी बंद है। ऐसे में आप बिहार से जुड़ी महिलाओं को कर्ज लेकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। सामने दीपावली का त्यौहार है और सभी को त्योहारी सीजन में अपनी जरूरत की सामग्री खरीदनी है, लेकिन सभी के हाथ खाली हैं, जिसके चलते हुए आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन से अपने विगत कई महीनों के शेष बचे मानदेय की मांग करने पहुंचे है। लेकिन यहां पहुंचने पर भी अधिकारियों ने उन्हें फंड रिलीज नहीं होने के कारण अपनी असमर्थता जता दी।

आक्रोशित महिलाओं के नारेबाजी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें किसी अलग मटका 2 माह का मानदेय देने की बात कही लेकिन बिहान की महिलाओं की जिद है कि उनका पूरा मानदेय दिया जाए अन्यथा वे कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठे रहेंगे।

Related Articles

Back to top button