देश - विदेश

मेयर बुलडोजर लेकर खुद पहुंची अतिक्रमण हटवाने, कई अवैध निर्माण हुए जमींदोज

कानपुरः यूपी के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय लगातार एक्शन मोड पर हैं। एक महीने से शहर के अतिक्रमणकारियों की शामत बना मेयर अम्मा का बुलडोजर खौफ का पर्याय बन चुका है। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ महापौर का अभियान लगातार जारी है। महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बार फिर से बुलडोजर कार्रवाई की।

32 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किए

महापौर के नेतृत्व में विकास नगर मनोरमा पैलेस के सामने अभियान शुरू किया गया। यहां पर नालों एवं नालियों पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर लिए गए थे। अवैध अतिक्रमण के कारण नालों का पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के कारण यहां पर नालों के ऊपर बने करीब 32 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। 

जुर्माना लगाने की दी चेतावनी

अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। महापौर ने इस दौरान चेतावनी दी कि अगर फिर से यहां पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो ना केवल जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। महापौर ने एक बार फिर दोहराया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार जारी रहेगा। 

Related Articles

Back to top button