ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल, बदल रही परिवारों की तस्वीर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान का मजबूत आधार बन रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ा रही है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम डुमरिया की रहने वाली श्रीमती बसंती धुर्वे इसकी प्रेरक मिसाल हैं।

बसंती धुर्वे ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई है।

इस राशि से वे घर के दैनिक खर्च, जरूरी घरेलू सामान और परिवार की अन्य आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

नियमित आर्थिक सहायता मिलने से अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

उन्होंने कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में केवल आर्थिक राहत ही नहीं दी, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

अब वे परिवार के आर्थिक फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और जरूरत पड़ने पर घर की जिम्मेदारियों को भी बेहतर ढंग से निभा पा रही हैं।

उनके अनुसार, महतारी वंदन योजना महिलाओं को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है।

बसंती धुर्वे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के हित में ऐसी योजना शुरू की है, जिसका लाभ सीधे उनके बैंक खातों तक पहुंच रहा है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनका सामाजिक आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण योजना का लाभ प्रदेशभर की लाखों महिलाओं तक नियमित रूप से पहुंच रहा है। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और महिलाओं की वित्तीय भागीदारी भी बढ़ रही है।

महतारी वंदन योजना आज केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं रह गई है, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर, सम्मानजनक और सशक्त जीवन की पहचान बन चुकी है।

राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार लाना है।

Related Articles

Back to top button