StateNewsChhattisgarhछत्तीसगढ़

सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने लगातार काम कर रही: मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को सिमगा विकासखंड के ग्राम सकरी में 7.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इस सड़क परियोजना में पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है, जिस पर कुल 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की जीवनरेखा होती हैं। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के कई गांवों का शहरों से संपर्क सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण

मंत्री वर्मा ने सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा,कि “राज्य सरकार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति दी गई है, जिससे प्रदेश में सड़कों का एक आधुनिक जाल बिछाया जा रहा है।”

किसानों और मोदी की गारंटी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ‘कृषक उन्नति योजना’ के माध्यम से धान खरीदी की शेष राशि का भुगतान होली से पहले कर किसानों को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी’ को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button