ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह को उनकी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह के सुखद, सफल और दीर्घ दांपत्य जीवन की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और पारिवारिक खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि वैवाहिक जीवन का यह 47 वर्षों का सफर आपसी विश्वास, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह दंपती स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान जीवन व्यतीत करता रहे तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए भी डॉ. रमन सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने पारिवारिक मूल्यों को सदैव महत्व दिया है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने भी डॉ. रमन सिंह एवं श्रीमती वीणा सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

Related Articles

Back to top button