छत्तीसगढ़बेमेतरा

बिरनपुर में हुई घटना से सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित, कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन के  खिलाफ जमकर नारेबाजी, मंत्रियों का किया गया पुतला दहन

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। जिले के बिरनपुर में हुई घटना से सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित है।साजा मुख्यालय मे 3 मंत्रियो का आज पुतला दहन किया गया। 

कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन के  खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच भी झड़प हुई है। 11 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। पीड़ित परिजनों से मिलने दुर्ग सांसद विजय बघेल,किसान नेता योगेश तिवारी पहुंचे। 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बेमेतरा जिला के  ग्राम बिरनपुर का है। दो बच्चों का झगड़ा दंगे का रूप ले लिया। दो समुदाय के बीच जमकर दंगा हुआ इसी बीच 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की हत्या हो गई। एक पुलिस अधिकारी के सिर में गंभीर चोट लगी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रशासन को गांव को छावनी में तब्दील करना पड़ा। पुलिस साजा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी 11 व्यक्तियों को जेल दाखिल कर दिया गया। एक व्यक्ति की छानबीन पुलिस कर रही है। युवक के अंतिम संस्कार के समय लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। वह तनाव का माहौल बन गया था। वही जगह-जगह पुलिस बेरीगेट लगाकर सर्व समाज के लोगों को रोकने में जुट गई। सर्व समाज के लोग वह भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि मंत्री रविंद्र चौबे वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल किसान नेता योगेश तिवारी ने पीड़ित परिजनों के साथ मुलाकात की।   

दुर्ग सांसद ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां घटना अपने आप में एक शर्मसार घटना है। इससे पहले भी कुछ माह पूर्व लव जिहाद का मामला सामने आया था। काफी संख्या में हिंदू सेना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सर्व समाज के लोगों की भीड़ रही। पुलिस को काफी मशक्कत के बावजूद भीड़ को रोकने में पुलिस कामयाब हुई। प्रशासन कल से गांव में नजर बनाए रखी है। बेमेतरा जिला के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से भी पुलिस जवानों की तैनाती रही।

Related Articles

Back to top button