ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी ने ममता को सरकारी योजनाओं से जोड़ा, बच्चों की जरूरतों के लिए मिला आर्थिक सहारा

रायपुर। आंगनबाड़ी केंद्र अब महिलाओं और बच्चों को पोषण सेवाएं देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी भी बन रहे हैं।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में खालपारा निवासी ममता ने अपनी ‘सेवा की कहानी’ साझा की। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिली जानकारी और आवेदन में सहयोग के बाद वे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ीं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता बच्चों के पालन-पोषण और उनकी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हुई।

कार्यकर्ता ने दी योजना की जानकारी, आवेदन में भी मदद की

ममता ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी और आवेदन की प्रक्रिया समझाई। कार्यकर्ता के सहयोग से उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया। इसके बाद उन्हें योजना के तहत 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। दूसरी बेटी के जन्म के बाद उन्हें 6 हजार रुपए की सहायता भी प्राप्त हुई।

बच्चों की जरूरतों में खर्च की राशि

ममता के मुताबिक, परिवार की जिम्मेदारियों के बीच योजना से मिली आर्थिक सहायता काफी उपयोगी रही। उन्होंने इस राशि का इस्तेमाल बच्चों के पालन-पोषण और उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। इससे परिवार को बच्चों से जुड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा मिला।

कई योजनाओं की मिली जानकारी

ममता ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उन्हें सिर्फ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी ही नहीं मिली, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी पता चला। कार्यकर्ता ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी सहयोग किया।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी के माध्यम से मिली योजनाओं का लाभ बच्चों के पालन-पोषण में काम आ रहा है। ममता ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहयोग करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में उनकी कहानी के जरिए यह बताया गया कि सही जानकारी और समय पर सहयोग से पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button