StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

पैपराजी पर भड़कीं तारा सुतारिया: कैमरा हटाया, बिना पोज दिए स्टोर में चली गईं; पहले भी कार का दरवाजा जोर से बंद किया था

मुंबई। एक्ट्रेस तारा सुतारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से नाराज नजर आ रही हैं। वीडियो में तारा एक पैपराजी का कैमरा हाथ से एक तरफ करती दिखाई दे रही हैं। दावा है कि पैपराजी कैमरा लेकर उनके काफी करीब आ गया था। इसके बाद तारा बिना रुके स्टोर के अंदर चली गईं।

वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। तारा सफेद रंग के आउटफिट और ब्लैक सनग्लासेस में नजर आईं। स्टोर के बाहर पैपराजी की भीड़ मौजूद थी। तारा की टीम के कुछ सदस्य छतरियों की मदद से उन्हें कैमरों से कवर करने की कोशिश करते दिखाई दिए।

इसी दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर तारा के काफी करीब पहुंच गया। तारा ने उसका कैमरा एक तरफ कर दिया और आगे बढ़ गईं। कुछ पैपराजी ने उन्हें रुककर पोज देने के लिए भी कहा, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय सीधे स्टोर का रुख किया।

पहले भी पैपराजी से नाराजगी का वीडियो आया था

पिछले महीने भी तारा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। वह अपनी कार से उतरकर बिल्डिंग की ओर जा रही थीं। वहां पहले से पैपराजी की भीड़ मौजूद थी। कैमरों और फ्लैशलाइट्स के बीच तारा ने कार का दरवाजा जोर से बंद किया।

इसके बाद पैपराजी लगातार उनका नाम पुकारकर पोज देने के लिए कहते रहे। हालांकि तारा ने उनकी ओर मुड़कर नहीं देखा और सीधे बिल्डिंग के एंट्री गेट की तरफ चली गईं।

टीवी से शुरू हुआ था करियर

तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी से करियर शुरू किया था। वह ‘द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर’ और ‘ओए जस्सी’ जैसे शोज में नजर आईं। 2019 में उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।

इसके बाद तारा ‘मरजावां’, ‘तड़प’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ और ‘अपूर्वा’ में दिखाई दीं। हाल ही में वह यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई हैं।

Related Articles

Back to top button