बेमेतराछत्तीसगढ़

Bemetara: बीजेपी का जेल भरो आंदोलन, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य शासन के दिये गए फरमान जिस में सामुहिक रूप से धरना प्रदर्शन पर लगाई गई पाबंदी के विरोध में जेल भरो आंदोलन के निर्देश भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा किया गया है। जिसके तहत बेमेतरा जिले में भी जेल भरो आंदोलन किया गया है।  बेमेतरा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी सहित पूर्व संस्कृति मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा  217 भाजपाई  की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित होकर अस्थायी जेल कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में गिरफ्तारी दिये।बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया ।

बाजार पारा स्थित श्री माता भद्रकाली मन्दिर संस्थान से रैली के रूप में निकल कर प्रशासन द्वारा बनाये गए अस्थाई जेल के रूप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला को बनाया गया था। राज्य शासन के तुगलकी फरमान के विरोध में अपनी गिरफ्तारी दिये।

इस आंदोलन को लेकर प्रदेश संगठन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि जेल भरो आंदोलन में प्रदेश संगठन के साथ साथ जिला संगठन, ब्लॉक संगठन औऱ बूथ प्रभारी सहित सभी वर्ग के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपनी सहभागिता दिये।बेमेतरा जिले में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता की उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन भी एक तरह से चौकन्ना नजर बनाये हुए हैं।

Related Articles

Back to top button