Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

Bilaspur: ये कैसी दादागिरी! बर्तन धो रही महिला से युवकों ने शराब के लिए मांगा पानी, नहीं देने पर जमकर की पिटाई, दो दिन बाद थाने पहुंची महिला..की शिकायत

बिलासपुर। (Bilaspur) जिले में शराब के नशे में बटालियन में रहने वाले युवकों ने महिला से मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत दो दिनों बाद थाने में की। क्यों इस घटना के बाद से महिला काफी डरी हुई थी।

27 नवंबर की घटना

(Bilaspur)घटना 27 नवंबर की है। चारपारा बटालियन के पास आतरी मधुकर नाम की महिला घर के बाहर बर्तन माज रही थी। इसी दौरान बटालियन में रहने वाले चार युवक वहां पहुंच गए। बर्तन माज रही महिला से शराब पीने के लिए पानी मांगने लगे।(Bilaspur) महिला ने पानी देने से इंकार कर दिया। तब आवेश में आकर चारों आरोपी महिला के साथ गाली-गलौज करने लगे।

Dhamtari: प्रशासन का मान मनौव्वल नहीं आया काम, अड़े रहे किसान, पढ़िए क्या है पूरा माजरा

दोनों महिलाओं से मारपीट

तभी महिला की सौतन घर से निकलकर बाहर आई। गाली-गलौज करने से चारों आरोपियों को मना किया। तब युवकों ने मिलकर दूसरी महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में महिला को चोंटे आई है। इस बीच चारों ने बटालियन में रहने की बात कर महिलाओं को धमकी दिए।

Related Articles

Back to top button