छत्तीसगढ़कोरबाक्राईम

पत्नी ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे, तो किया टंगिया से वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गयानाथ@कोरबा। जिले के सरहदी थाना श्याँग के खिसलाही पारा में पति ने पत्नी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी के महुआ शराब के लिए रूपये नहीं देने की बात पर आरोपी नाराज था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया। वहीं जंगल में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल खिसलाही पारा में 38 वर्षीय प्रफुल यादव उसकी पत्नी 35 वर्षीय लगनमती निवास करते है। उनका 16 वर्षीय पुत्र रामकुमार देर शाम भोजन के बाद सोने के लिए मंडी चला गया। घर में पति पत्नी ने एक साथ शराब का सेवन किया। इस दौरान शराब कम पड़ने पर प्रफुल अपनी पत्नी से रुपए की मांग करने लगा, जिसे लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रफुल ने टंगिया से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मृत समझ आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी घर पहुंचने के बाद रामकुमार ने पुलिस को दी। देर रात श्यांग पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी की पता साजी शुरू की गई। पुलिस ने पूरी रात जंगल खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत कारवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button