StateNewsकमर्शियलदेश - विदेश

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी भी मजबूत

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार यानी 21 सितंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 23,400 के आसपास बना हुआ है। बाजार में IT, फार्मा और FMCG कंपनियों के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

निवेशकों की नजर आज देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO पर भी है। IPO में आवेदन का सोमवार को आखिरी दिन है। दो दिन में इश्यू 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। NSE IPO का प्राइस बैंड 1,700 से 1,785 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इसका लॉट साइज 8 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,280 रुपए निवेश करने होंगे।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

भारतीय बाजार के साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी सोमवार को सकारात्मक रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60% चढ़ा। जापान का निक्केई 1.38% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.68% की बढ़त में कारोबार कर रहा था।

इससे पहले 18 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ था। डाउ जोन्स 0.18% गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.39% और S&P 500 में 0.17% की बढ़त रही।

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी है। बीते 7 दिनों में FII/FPI ने 7,620 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं इसी अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 11,232 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

इससे पहले शुक्रवार 18 सितंबर को सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 74,295 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 76 अंक की बढ़त के साथ 23,346 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button