शेयर बाजार में 300 अंक की गिरावट, सेंसेक्स 76,950 के पास; निफ्टी भी 150 अंक टूटा

मुंबई। शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 31 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 300 अंक टूटकर 76,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 150 अंक की गिरावट है और यह 24,050 के आसपास कारोबार कर रहा है। मेटल, IT और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है।
एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.31%, जापान का निक्केई 1.57% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.69% नीचे कारोबार करता नजर आया। इससे पहले 28 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही थी। डाउ जोन्स 0.02%, नैस्डैक 0.52% और S&P 500 में 0.25% की गिरावट दर्ज की गई थी।
पर्पल स्टाइल लैब्स का IPO खुला
पर्पल स्टाइल लैब्स का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इसमें 2 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी IPO के जरिए करीब 680 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।
घरेलू निवेशकों का बाजार पर भरोसा कायम
बाजार में गिरावट के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी जारी है। बीते सात कारोबारी दिनों में DII ने 16,817 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। वहीं, इसी अवधि में विदेशी निवेशकों यानी FII/FPI ने 3,242 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।
शुक्रवार को बाजार में थी तेजी
इससे पहले 28 अगस्त को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर 77,265 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 85 अंक की तेजी के साथ 24,176 पर बंद हुआ था।



