Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Solar Eclipse April 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, जाने समय

नई दिल्ली। साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 यानी आज लगने वाला है. बता दें कि आज शनि अमावस्या भी है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है, लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. साल का यह पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा.

भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 1 मई  को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. बता दें कि साल 2022 में लगने वाले दोनों ही सूर्य ग्रहण आंशिक होंगे.

भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा ऐसे में लोग इसे ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं. आप इसे नासा के यूट्यूब चैनल और YouTube पर लाइव देख सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button