StateNewsकमर्शियलदेश - विदेश

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 84,400 के पार: निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी, मेटल और IT शेयरों में खरीदारी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 500 अंक उछलकर 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी 150 अंकों तक की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,950 के आसपास पहुंच गया। बाजार में मेटल, रियल्टी और IT सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

भारतीय बाजार को एशियाई शेयर बाजारों से भी समर्थन मिला। गुरुवार को जापान का निक्केई 875 अंक यानी 1.45% चढ़कर 57,887 पर पहुंचा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.13% की बढ़त के साथ 4,734 पर और हांगकांग का हैंगसेंग 1.90% ऊपर 22,368 पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। डाउ जोन्स 164 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक 148 अंक और S&P 500 करीब 18 अंक गिरकर बंद हुए।

फूड लिंक का IPO खुला

मुंबई की लग्जरी फूड सर्विस कंपनी फूड लिंक एफ एंड बी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड का IPO गुरुवार से निवेश के लिए खुल गया है। निवेशक इसमें 30 नवंबर तक पैसा लगा सकेंगे।

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर इश्यू का कुल आकार करीब 360.76 करोड़ रुपए है। इसमें न्यूनतम निवेश 14,898 रुपए करना होगा।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने बीते 7 कारोबारी दिनों में भारतीय बाजार में 20,461 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने इसी अवधि में 3,601 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को विदेशी निवेशकों की खरीदारी 4,479 करोड़ रुपए रही।

Related Articles

Back to top button