ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में 9 तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना: अमित करकट्टा, प्रेरणा सिंह और संदीप चौरसिया को रायपुर तहसील की जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर जिले में राजस्व प्रशासन में फेरबदल किया गया है। कलेक्टर ने 25 नवंबर को आदेश जारी कर 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की है।

अधिकारियों को जिले की अलग-अलग तहसीलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।

रायपुर तहसील में तीन तहसीलदार पदस्थ

जारी आदेश के अनुसार अमित करकट्टा, प्रेरणा सिंह और संदीप चौरसिया को उनकी वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। वहीं, जयेंद्र सिंह को तहसीलदार खरोरा (अभनपुर) और राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सुजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर पदस्थ किया गया है। ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नजूल और अभनपुर में भी नई पदस्थापना

राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। वहीं, गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्व कामकाज पर रहेगा असर

इस फेरबदल के बाद जिले की अलग-अलग तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय हो गई हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस बदलाव के पीछे कोई विशेष वजह स्पष्ट नहीं की है।

नई पदस्थापना के बाद नामांतरण, सीमांकन और अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के निपटारे की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों पर रहेगी। अब देखना होगा कि इस बदलाव से तहसीलों में आम लोगों से जुड़े कामकाज की गति पर क्या असर पड़ता है।

Related Articles

Back to top button