भिलाई। दुर्ग के पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में तीन तलाक देकर दूसरा निकाह करने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। यह घटना करीब 2 साल पहले हुई थी, जब पीड़िता नागपुर से शादी के बाद दुर्ग में शिफ्ट हो गई थी।
पीड़िता ने हाल ही में पदमनाभपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति रईस खोखर ने उसे मौखिक रूप से तीन तलाक कहकर दूसरा निकाह कर लिया। इस पर पुलिस ने मुस्लिम विवाह अनुच्छेद की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी रईस खोखर को जैसे ही इस रिपोर्ट की जानकारी मिली, वह भोपाल भाग गया।
पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की और उसे भोपाल में जाकर गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति का व्यवहार बदल गया और ससुराल वाले भी उसे परेशान करने लगे। फिर 18 दिसंबर 2024 को रईस ने उसे तीन तलाक दे दिया और दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बाद रेशमा ने पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।