StateNewsदेश - विदेश

रूसी महिला बच्चे के साथ भारत में लापता: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लुकआउट नोटिस जारी करने का आदेश

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अनोखे कस्टडी केस में रूसी महिला विक्टोरिया के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने और उसे खोजने का आदेश दिया है। महिला 7 जुलाई से अपने बेटे के साथ गायब है।

कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को मां-बेटे को जल्द ढूंढने और बच्चे को उसके भारतीय पिता सैकत बसु को सौंपने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने स्पष्ट किया कि महिला देश छोड़कर नहीं जानी चाहिए।

विक्टोरिया 2019 से एक्स-1 वीजा पर भारत में रह रही थी और उसका एक बेटा है। पति सैकत बसु के अनुसार, 22 मई को बच्चे की कस्टडी तीन दिन के लिए मां को दी गई थी, जिसके बाद से वह लापता है। कोर्ट को बताया गया कि महिला और बच्चा जंगल में छिपे हो सकते हैं।

परिवार को शक है कि विक्टोरिया भारत में जासूसी के मकसद से आई थी। उसका संबंध रूसी खुफिया एजेंसी के पूर्व कर्मचारी से है और वह सैकत पर सेना के ठिकानों में जाने का दबाव डालती थी। सैकत का दावा है कि उसने विक्टोरिया को रूसी दूतावास में एक राजनयिक के साथ देखा था।

सुप्रीम कोर्ट ने महिला के पासपोर्ट को जब्त करने और उस राजनयिक के घर की तलाशी के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने रूसी दूतावास को भी चेतावनी दी है कि अगर वह महिला को भगाने में शामिल पाया गया तो कार्रवाई होगी। वकीलों से भी कोर्ट ने सख्त सवाल किए।

Related Articles

Back to top button