Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायपुर

Raipur: वार्डवासियों को विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने अलग-अलग वार्डों में किया भूमिपूजन

रायपुर। (Raipur) आज संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

(Raipur) विधायक ने आज अपने विधानसभा के ठक्कर बापा वार्ड,नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड,वीर शिवाजी वार्ड और बाल गंगाधर तिलक वार्ड में पहुँचकर वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर विकास कार्यों का सौग़ात दिया।

(Raipur) संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि बीते 15 वर्षों के भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में छत्तीसगढ़ मूलभूत सुविधाओं से उपेक्षित रहा और इसी के परिणामस्वरूप बारिश के दिनों जलभराव की स्थिति निर्मित होती थी। गंदा पानी घरों में घुस जाया करता था।

इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आज विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में सुचारू जलनिकासी हेतु नाली निर्माण और साथ ही साथ खराब हो चुकी सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्डों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था एवं अच्छी सड़कें हो जाने से क्षेत्रवासियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्डों में स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा

Related Articles

Back to top button