कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोल पंप के सामने दिया धरना

संजय साहा@पंखाजूर। (Kanker) जिले के पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज डीजल पेट्रोल के बढ़ते कीमतों के विरुद्ध पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाय हाय के नारे भी लगाए।

पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज साहा (Pankaj, President of Pakhanjur Block Congress) ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ा रही है। इससे देश की जनता, मजदूर, किसान परेशान हो गये हैं। डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी होने पर राशन सामाग्रियों के दाम बढ़ गए हैं। क्योंकि ज्यादातर सामानों का ट्रांसपोर्ट ट्रकों से किया जाता है। डीजल महंगा होने से हर समान का दाम बढ़ गया है। वही खाद्य पदार्थ तेल की कीमतों ने आसमान छू लिया है। जिसका असर देश के जनता मजदूर, किसानों  पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द महँगाई पर कंट्रोल करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

Related Articles

Back to top button