ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

जॉब फेयर में 297 पदों पर भर्ती, युवाओं को रोजगार का मौका

बैकुंठपुर। बैकुण्ठपुर में युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर आने वाला है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 19 मई 2026, मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब फेयर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा, जहां विभिन्न निजी कंपनियां 297 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें SBI Life Insurance, विक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स और जेआर ग्रुप मैनपावर एंड सिक्योरिटी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कंपनियों द्वारा मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एवं फाइनेंस ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर जैसे पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और चयनित पद के अनुसार 10 हजार रुपए से 28 हजार 500 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। चयनित युवाओं की नियुक्ति कोरिया, सरगुजा समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में की जाएगी।

जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से समय पर पहुंचने की अपील की है। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

रोजगार मेले का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत कार्यालय के पीछे, गढ़कलेवा के पास स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने और स्थानीय स्तर पर नौकरी के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button