देश - विदेश
Corona: देश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 24 घटों में 4.12 लाख से अधिक नए मामले, रिकार्ड 3980 संक्रमितों की मौत

नईदिल्ली। (Corona) देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी डरा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख 12 हजार 262 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 29 हजार 113 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3980 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकडा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 410 हो गई है। जिसमें से 35 लाख 66 हजार 398 एक्टिव मामला है। वहीं 1 करोड़ 72 लाख 80 हजार 844 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 30 हजार 168 मरीजों की जान चली गई है।