Uncategorized

Rajim: पार्षद ने महिला को मारा तमाचा, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप…पढ़िए पूरी खबर

राजिम। (Rajim) मामूली विवाद में गोबरा नवापारा वार्ड के पार्षद ने महिला को जोरदार थप्पड़ मारा है। जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला को पार्षद सोनकर धक्का मारते दिख रहे हैं।

(Rajim) इधर पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना पहुंचने पर पुलिस ने शिकायत नहीं खिली और कोर्ट जाने की सलाह पीड़िता को  दी। (Rajim) इधर पार्षद का महिला को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

बताया जा रहा है कि महिला की नाती ने पार्षद की कार की नेम प्लेट को  क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे आक्रोशित पार्षद ने लड़के को पीट दिया। विरोध में महिला अपनी बहू के साथ पार्षद के घर गई। इस बीच पार्षद और पीड़िता के बीच विवाद हो गया। भड़के पार्षद ने गाली-गलौज करते हुए महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया।

Related Articles

Back to top button