छत्तीसगढ़
हादसा, तेज रफ्तार बस घर में घुसी, 12 से अधिक यात्री घायल

राजिम। राजिम-महासमुंद मुख्य मार्ग पर जामगांव में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसारतेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी…
इस दुर्घटना में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए. जिसमें एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे वक़्त बस की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।