कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: पत्नी ने घर में लगाई फांसी, 10 घंटे बाद पति का शव पेड़ से लटकते मिला, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर। वेलेंटाइन डे के तीन दिन बाद दंपती ने फांसी खुदकुशी कर ली। कोंडागांव के लंजोड़ निवासी सत्या मेश्राम (25) अपनी पत्नी सीमा मेश्राम (23) के साथ मनकेसरी गांव में किराए से कमरा लेकर रहता था। दोनों ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी। मामला कांकेर कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सत्या मेश्राम मंगलवार को अपने काम से गया था। दोपहर के वक्त घर से बाहर खेल रहे बच्चों ने सीमा का शव फंदे से लटका देखा। सत्या को सूचना मिली तो वह भी पहुंच गया। उसने फंदे को चाकू से काटा और सीमा को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद सत्या ने ही सीमा के शव को मॉर्च्युरी में रखा और खुद बाहर आकर बैठ गया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मकान के पीछे ही एक पेड़ से फांसी पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button