रायपुर

Raipur: राजधानी में अब इतने बजे तक खुली रहेगी दुकानें…रविवार को भी 8 बजे तक खुलेगा मार्केट, कलेक्टर ने लॉकडाउन आदेश में आंशिक संशोधन

रायपुर। (Raipur) कोरोना की दूसरी लहर शांत हो रही है। प्रदेश की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में 400 से कम मरीज सामने आए हैं। अब दुकानों के बंद करने की समयावधि को बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है। यहां तक की रविवार को राजधानी का मार्केट रात 8 बजे तक खुलेगा।

बता दें कि इससे पहले कलेक्टर सौरभ कुमार ने  रविवार को दुकानों को खोलने का समय 2 बजे तक निर्धारित किया था। (Raipur) रविवार को कंप्लीट लाकडाउन का आदेश हटा दिया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार के इस आदेश के बाद राजधानी में सातों दिन रात 8 बजे तक दुकानें खुलेंगी।

इस दौरान सभी अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, बाजार, फल, सब्जी की दुकानें, शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।

Related Articles

Back to top button