
रायपुर। SOS माना दुष्कर्म मामले में रायपुर पुलिस ने बिलासपुर के युवक को गिरफ़्तार किया है। जेल में बंद आरोपी का बच्चे से DNA मैच नहीं होने के बाद फिर से हुई जांच में खुलासा हुआ। आरोपी आदित्य खांडे पिता महेन्द्र खांडे उम्र 19 वर्ष पता ग्राम सरकंडा बांधवापारा अरविन्द नगर थाना सरकंडा बिलासपुर को माना थाना पुलिस टीम ने गिरफ़्तार किया है। आरोपी के खिलाफ माना पुलिस ने बलात्कार सहित पोस्को एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की। नाबालिग के बयान के अनुसार आरोपी आदित्य ने भी शारीरिक संबंध बनाए थे। अब गिरफ्तार आरोपी का पुलिस DNA टेस्ट करवाएगी।