StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

आमिर खान ने तीसरी शादी की पुष्टि, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर होगी प्राइवेट सेरेमनी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से अपनी तीसरी शादी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी बेहद निजी और सीमित दायरे में आयोजित की जाएगी।

आमिर खान ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शादी उनके घर पर ही होगी, जिसमें केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। अभिनेता ने इस खास मौके पर सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी मांगा, ताकि उनका नया जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहे। इस दौरान उनके बेटे जुनैद खान भी उनके साथ मौजूद थे।

इवेंट के दौरान एक दिलचस्प पल भी देखने को मिला जब निर्देशक राजकुमार हिरानी वहां पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुलाकात की, जिससे माहौल और भी गर्मजोशी भरा हो गया।

आमिर खान का निजी जीवन हमेशा से चर्चा में रहा है। उन्होंने पहली शादी 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में उन्होंने फिल्म निर्देशक किरण राव से दूसरी शादी की। हालांकि, यह रिश्ता भी 2021 में समाप्त हो गया जब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

अब आमिर खान अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ करने जा रहे हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button