
दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों को घेरने के लिए जवानों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। ग्रेहाउंड्स के जवानों ने तेलंगाना और बीजापुर की सीमा पर माओवादियों की बड़ी टीम को घेरा हैं। इस बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई।
मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद होने की भी बात सामने आई है। हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।