मुंगेली

Severe rain: बारिश से बेहाल राज्य, कही गिरा मकान, तो कही पुल के ऊपर से बह रहा पानी, देखिए वीडियो

हुमेश जायसवाल@मुंगेली। (Severe rain) छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से नदी, नाले उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में रात से हो रही तेज बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

(Severe rain) बारिश के कारण गरीब परिवार का कच्चा मकान ढह गया है। मलबे में 7 लोग दब गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। यह घटना लोरमी थाना के ग्राम अमलडीही का है।

Sushant Case: रिया ने कहा- ऐसा लगता है, अब मैं भी कर लूं आत्महत्या, खुद पर लगे संगीन आरोपों पर क्या बोली? पढ़िए

(Severe rain) जांजगीर चांपा जिले में शिवरीनारायण में महानदी रौद्र रूप में आ गई है। बारिश की वजह से महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर की वजह से नदी का पानी शबरी पुल के ऊपर से बह रहा है। नदी के आसपास लोगों को रोकने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button