Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh: पिछले 10 सालों से नाले में पुल बनाने की मांग कर रहे है लोग,समाजिक संस्था ने पुल निर्माण की पहल की तो, दबंग ने रोक दिया काम

नितिन@रायगढ। एक तरह जिला प्रशासन और नगर सरकार विकास के तमाम दावे कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर के अंदर ही एक ऐसा क्षेत्र है जो दो वार्डो क्रमशः 38 और 42 नम्बर वार्ड में आता है। यहां अमलीभौना इंदिरा आवास कॉलोनी में करीब 2 से ढाई हजार लोग रहते हैं। इनकी परेशानी यह कि कॉलोनी साल के आठ महीने टापू बन जाती है। कालोनी को तीन तरफ से एक गहरा नाला घेरे हुए हैं। जिसे पार करने के लिए क्षेत्र वासी पिछले 10 सालों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।

परन्तु शासन-प्रशासन की तरफ से कोई पहल नही हुई। यहां तक कि दोनों वार्डों के पार्षद एक दूसरे का क्षेत्र बताते हुए उनकी तरफ ध्यान नही देते हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी नाले को पार कर के लिए सीमेंट का एक खम्बा डालकर अस्थाई पुल बनाकर काम चला रहे हैं । इस वजह से इनके साथ कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है। खास कर स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चार महीने कॉलोनी पूरे शहर से लगभग कट जाती है। क्षेत्रवासियों की समश्या को जब मीडिया ने प्रमुखता से उठाया। तब शहर की एक प्रतिष्ठित समाजिक संस्था ने नाले में पुल बनाने का निर्णय लिया।

परन्तु पुल निर्माण का काम शुरू होते ही एक स्थानीय दबंग ने जिसके कहे अनुसार यह पुल उसकी निजी भूमि में बन रहा है उसने काम रुकवा दिया है।इस बात से परेशान क्षेत्रवासी नगर निगम प्रशासन से कलेक्टर रायगढ़ तक फरियाद लगाते हुए घूम रहे है। उन्हें डर है कि अगर अभी काम शुरू नही हो पाया तो महीने भर बाद बारिश जा जाएगी और उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button