मध्यप्रदेश

निजी स्कूलों ने लौटाए 81.30 करोड़ रुपए फीस, स्कूलों पर लगी 22 लाख की पेनाल्टी, 51 पर FIR दर्ज

जबलपुर। अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इन स्कूलों से 81.30 करोड़ रुपए की फीस वापस कराई गई है। इसके साथ ही इन स्कूलों पर 22 लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई है। इस बीच 51 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की हैजिनमें स्कूलों के चेयरमैन, प्राचार्य, सीईओ, मैनेजर, सदस्य, एडवाइजर समेत 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिले के निजी स्कूलों ने शिक्षण सामग्री के एवज में अभिभावकों से अवैध शुल्क वसूलता रहा। इस कार्रवाई के बाद से निजी स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया हैं…

दरअसल, नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद 1 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए निर्देश दिए थे। इस पर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अप्रैल 2018 से अप्रैल 2024 तक अभिभावकों से वसूली गई फीस की जांच कराई थी। जिसमें बस्तों के वजन गाइडलाइन के मुताबिक नहीं पाए गए।

Related Articles

Back to top button