ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

पेपर लीक पर सियासी घमासान: PCC चीफ ने लगाए बीजेपी कनेक्शन के आरोप, शिक्षा मंत्री बोले– कुछ हुआ ही नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं के रिजल्ट से पहले कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के चीफ दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीजेपी कनेक्शन की आशंका जताई है। वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पेपर लीक की घटना को पूरी तरह निराधार बताया है।

दीपक बैज ने कहा कि सरकार खुद इस मुद्दे पर भ्रम की स्थिति में है। एक तरफ पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री पेपर लीक से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार किसे बचाने की कोशिश कर रही है। बैज ने यह भी कहा कि कहीं इस मामले में बीजेपी नेताओं का कनेक्शन तो नहीं है, जिसकी वजह से सच्चाई दबाई जा रही है।

इस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब पेपर लीक हुआ ही नहीं, तो विरोध किस बात का किया जा रहा है। उन्होंने NSUI के प्रदर्शन को भी बेवजह बताया।

बैज ने इसके अलावा अंबिकापुर के सीतापुर में आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले को उठाते हुए सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की मांग भी की गई है।

वहीं आर्थिक मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए बैज ने कहा कि प्रदेश में वृद्धा और निराश्रित पेंशन 4-5 महीनों से नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की वित्तीय स्थिति कमजोर हो चुकी है।

इसके अलावा धान खरीदी, दवा दुकानों की जांच और ‘सुशासन तिहार’ को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। बैज ने ‘सुशासन तिहार’ को सरकार की नाकामियों को छुपाने वाला प्रोपेगेंडा बताया।

Related Articles

Back to top button