पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, ट्रंप समेत दुनिया के कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। पीएम मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे होने पर देश और दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उन्हें अपना मित्र और एक बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया। ट्रंप ने लिखा कि मोदी एक मजबूत, स्वस्थ और समझदार नेता हैं तथा आने वाले वर्षों में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
ट्रंप के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं, जिससे दोनों देशों और दुनिया को लाभ होगा।
वहीं बेंजामिन नेतान्याहू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने भारत को बदलने, करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और भारत-इजराइल संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मोदी के योगदान की सराहना की। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।





