StateNewsदेश - विदेश

Pahalgam Attack: बरसी पर पीएम मोदी की हुंकार, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश

दिल्ली। 22 अप्रैल 2026 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है। एक साल पहले 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना को याद करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वे इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि भारत आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

बरसी से एक दिन पहले भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था। सेना ने अपने पोस्ट में कहा कि जब इंसानियत की सीमाएं पार होती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए संकेत दिया कि भारत ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है और आगे भी देगा।

गौरतलब है कि पहलगाम के बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है, उस दिन गोलियों और चीखों से गूंज उठी थी। आतंकियों ने पहली बार धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में गुस्सा फैल गया था। इस हमले ने कई परिवारों को उजाड़ दिया और आज भी उस दिन की याद लोगों को झकझोर देती है।

हमले के जवाब में 7 मई 2025 को भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान कई आतंकी मारे गए और भारत ने अपनी सख्त नीति का संदेश दुनिया को दिया।

Related Articles

Back to top button