राजनीति

Congress का एक दिवसीय सत्याग्रह, विकास उपाध्याय ने मुंह पर ताला लगाकर किया अनोखा प्रदर्शन, गूंजा रघुपति राघव राजाराम

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेस ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। जो कि रायपुर के गांधी मैदान में हो रहा है। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम गाकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही विकास उपाध्याय ने मुंह में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। 

कांग्रेसियों का कहना है कि जब लोकतंत्र में बोलने की आजादी ही खत्म कर दी गई है, तब जुबान पर ताला लगाना ही बेहतर है और केंद्र सरकार की इन्हीं अलोकतांत्रिक नीतियों का कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button