देश - विदेश

Omicron Variants की भारत में एंट्री, कर्नाटक में 2 मरीज मिले संक्रमित, 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले

नई दिल्ली। भारत में खतरनाक Omicron Variants ने दस्तक दे दी है। दो मरीजों में इस नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जो कि कर्नाटक के हैं। मरीजों में मामूली लक्षण पाए गए हैं। और उन्हे क्वारंटाइन किया गया है। अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 Omicron Variants के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है।

बीते कई दिनों से भारत में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही थी और एयरपोर्ट पर सघन जांच हो रही थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘फिलहाल दुनिया भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

Raipur: बस्तर में धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के 9765 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 46 लाख 06 हजार 541 हो गई है। देश में बुधवार देर रात तक 8548 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 40 लाख 37 हजार 054 हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 740 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 99763 रह गयी है। इसी अवधि में जानलेवा वायरस के संक्रमण से 477 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 69 हजार 724 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.29 फीसदी, रिकवरी दर 98.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button