देश - विदेश

National: 8 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, झारखंड में द्रौपदी मुर्मू की जगह रमेश बैस

नई दिल्ली। (National) केंद्र सरकार की सहमति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है. इनमें राज्यपाल रमेश बैस अब त्रिपुरा के नहीं, बल्कि झारखंड के राज्यपाल होंगे. अब सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्यपाल होंगे.

(National) वहीं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है, इधर मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्यप्रदेश के राज्यपाल होंगे. (National) इनके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश और हरि बाबू को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है. सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा व पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.  

Related Articles

Back to top button