गरियाबंद

Navratri पर्व पर शीतला माता मंदिर में भक्तों की उमड़ती है भीड़, विदेशों से भी लोग करवाते हैं ज्योति प्रज्वलित

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Navratri) छुरा नगर की शीतला माता मंदिर में लोगों की भारी आस्था और श्रद्धा देखने को मिलती है। इस नवरात्रि पर्व में यहां लगभग 1225 ज्योति कलश प्रज्वलित है। नगर के साथ ही साथ इस क्षेत्र के लोगों में भी इस मंदिर के प्रति काफी श्रद्धा भाव है। कई राज्यों सहित विदेशों से भी लोग यहां ज्योति प्रज्वलित कराते हैं यहां की आस्था नवरात्रि पर्व में देखते ही बनती है।

(Navratri) इस मंदिर का निर्माण राजतंत्र के समय से ही हुआ था एवं बाद में इसका जीर्णोद्धार भी कराया गया। देवी की मूर्ति मानो ऐसा प्रतीत होती है की देवी मां प्रत्यक्ष रूप से दर्शन दे रही है।

Gariyaband: कई दिनों से लापता था युवक, अब इस हालत में मिला, जिसे देख उड़े पुलिस के होश

छुरा नगर में और अन्यत्र स्थानों पर दुर्गा जी की प्रतिमा विराजमान नहीं की जाती है। शीतला माता मंदिर में ही ज्योत प्रज्वलित की जाती है और इसके पीछे भी स्थानीय लोगों की मानें तो कई अनसुलझे पहलू भी हैं।(Navratri)  जिसके कारण नवरात्र में दुर्गा जी की अलग प्रतिमा विराजमान नहीं की जाती है।

यहां हजारों लाखों लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और लोग मनोकामना पूर्ण होने हेतु ज्योति जलाते हैं यही आस्था और विश्वास कई राज्यों के श्रद्धालुओं सहित विदेशी श्रद्धालुओं के मन को भी यहां तक खींच लाती है।

Related Articles

Back to top button